शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) ने 29 और एनएसई (NSE) ने 6 कंपनियों को प्रतिबंधित कारोबार सूची में डाला

पूंजी बाजार की सुरक्षा और निवेशकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएसई (Bombay Stock Exchange-BSE) ने अगले सप्ताह से 3आई इन्फोटेक और सीआईएल नोवा पेट्रोकेमिकल्स सहित 29 कंपनियों को प्रतिबंधित कारोबार श्रेणी में डालने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange-NSE) भी इस श्रेणी में छह कंपनियों को डालेगी। 3आई इंफोटेक, कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर कंपनी, कैम्ब्रिज टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेज, सीआईएल नोवा पेट्रोकेमिकल्स, ग्रीन फायर एग्री कमोडिटीज और जीएसएस इन्फोटेक ऐसे स्टॉक हैं जो दोनों ही शेयर बाजारों में प्रतिबंधित सूची में होंगे। इन शेयरों का कारोबार 7 जुलाई से सौदा दर सौदा (टी समूह खंड-T group segment) आधार पर किया जायेगा। एक्सचेंज ने इन शेयरों में ट्रेडिंग के दौरान व्यापार के सदस्यों को पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख