शेयर मंथन में खोजें

जैन इरीगेशन (Jain Irrigation) में खरीद की सलाह

हाल ही में पेश प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 500 अरब रुपये खर्च किये जाने की सरकार की घोषणा से जैन इरीगेशन (Jain Irrigation) को उसके बाजार सूचना व्यवसाय (एमआईएस) और पाइपिंग व्यवसायों में भारी लाभ होने की उम्मीद है।

जैन इरीगेशन के प्रबंधन को वित्त वर्ष 2015-16 में व्यवसाय में 10-15% वृद्धि होने का भरोसा है। कंपनी को अगले पाँच साल में ड्रिप इरीगेशन व्यवसाय के दोगुना होने की उम्मीद है। कंपनी के एमडी अनिल जैन को मानसून के मौजूदा अनुमानों के आधार पर घरेलू एमआईएस व्यवसाय में 10-15% और मानसून के सामान्य से ज्यादा रहने की स्थिति में 15-20% वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी छमाही में पहली छमाही के मुकाबले ज्यादा लाभ का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल रिसर्च ने वित्त वर्ष 2016-17 के 12 महीनों के ईपीएस पर कंपनी के स्टॉक का आकलन कर इसके शेयर 100 रुपये के दीर्घावधि लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। आज जैन इरीगेशन के शेयर 38.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के आखिरी घंटे में 41.25 रुपये तक पहुँच गये थे और आखिरकार 40.60 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख