शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 484 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर मंदी में कारोबार करने के बाद सत्र के अंत में भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ। चीन के बाजार में ऑटो बिक्री में गिरावट की रिपोर्ट का असर भारतीय बाजार पर साफ देखने को मिला।

बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 28,031 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,439 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,636 और निफ्टी ने 8,341 के निचले स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 484 अंक या 1.72% की भारी गिरावट के साथ 27,687 पर बंद हुआ। निफ्टी 148 अंक या 1.74% की गिरावट के साथ 8,363 के स्तर पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 1.30% की गिरावट दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.28% नीचे गिरा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 1.40% की गिरावट दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.68% नीचे गिरा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में रहे। मेटल (-3.89%), ऑटो (-2.24%), रियल्टी (-1.78%), बैकिंग (-1.69%), तेल-गैस (-1.48%) और आईटी (-1.47%) नीचे आये, वहीं टीईसीके (-1.22%), एफएमसीजी (-0.97%), हेल्थकेयर (-0.72%), पावर (-0.72%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.69%) और कैपिटल गुड्स (-0.49%) में भी गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख