शेयर मंथन में खोजें

तेज शुरुआत के बाद भारतीय बाजार लाल निशान में

आज सुबह भारतीय बाजार तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद ज्यादा देर तक हरे निशान में टिक नहीं पाया। इसके बाद से ही यह एक सीमित दायरे में घटता बढ़ता नजर आ रहा है।

लगभग 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 27,657 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी इस समय 12 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 8,351 पर चल रहा है। चीन के बाजारों की गिरावट का असर घरेलू भारतीय बाजार पर देखा जा सकता है। वहीं ग्रीस की चिंताएँ अभी खत्म नहीं हुई हैं। ग्रीस को नया प्रस्ताव लाने के लिए रविवार तक का समय दिया गया है।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.15% की तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.31% ऊपर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.01% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.86% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज कैपिटल गुड्स (1.51%), पावर (0.93%), हेल्थकेयर (0.81%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.74%), रियल्टी (0.53%), मेटल (0.43%), एफएमसीजी (0.08%) और बैकिंग (0.08%) हरे निशान में हैं। जबकि आईटी (-1.17%), टीईसीके (-0.68%), तेल-गैस (-0.54%) और ऑटो (-0.43%) कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख