शेयर मंथन में खोजें

यूरोपीय संघ (EU) की मंजूरी से कैपलिन पॉइंट (Caplin Point) के शेयर में उछाल

दवा कंपनी कैपलिन पॉइंट लेबोरेटरीज (Caplin Point Laboratories) को यूरोपीय संघ (EU) की ओर जीएमपी (GMP) स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति कंपनी के चेन्नई स्थित स्टेराइल इंजेक्टिबल लिक्विड बनाने के संयंत्र के लिए मिली है।

कंपनी ने अपने एक बयान में बताया है कि यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने मार्च 2015 में इस संयंत्र का निरीक्षण किया था। यह संयंत्र विभिन्न तरह की तरल इंजेक्टेबेल दवाएँ बनाता है। आज सुबह यह खबर सामने के बाद से इसके शेयर में भारी उछाल देखने को मिली है। बीएसई में इसका शेयर 985.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 999.00 रुपये पर खुला और इस खबर के बाद जल्दी ही 1,033 रुपये तक चढ़ गया। सुबह करीब 11.25 बजे यह 22.25 रुपये या 2.26% की बढ़त के साथ 1007.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 9 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख