शेयर मंथन में खोजें

कार्वी (Karvy) को घरेलू कारोबार हस्तांतरण करने के चलते एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर 5% उछले

आईटी कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर आज दोपहर के कारोबार में 5% तक उछले हैं। इसने अपने घरेलू कारोबार के एक हिस्से को कार्वी (Karvy) को हस्तांतरित करने का फैसला लिया है जिसके चलते यह तेजी देखने को मिली है।

कार्वी ने कहा है कि एम्फैसिस ने कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेज (Karvy Data Management Services-KDMSL) को अपने घरेलू कारोबार का एक हिस्सा हस्तांतरित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है। केडीएमएसएल (KDMSL) भारत में व्यापार और नॉलेज प्रोसेस सेवाएँ प्रदान करती है। बीएसई में इसका शेयर 395.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 403 रुपये पर खुला और दोपहर के कारोबार में 415.55 रुपये तक चढ़ गया। लगभग 2.30 बजे यह 10.70 रुपये या 2.71% की बढ़त के साथ 406.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख