शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 88 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी दिन तेजी के साथ बंद हुआ। हालाँकि आज बाजार एक सीमित दायरें में लगातार घटता-बढ़ता रहा।

ग्रीस ने रविवार से पहले ही यूरोजोन को बेलआउट पैकेज के लिए नया प्रस्ताव सौंप दिया है जिसके तहत कॉरपोरेट टैक्स को 26% से बढ़ाकर 28% कर देने को कहा गया है। इसके चलते निवेशक उत्साहित नजर आये। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,705 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,366 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 27,705 और निफ्टी ने 8,377 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 88 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 27,661 पर बंद हुआ। निफ्टी 32 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 8,361 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में मिला-जुला का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में जहाँ 0.24% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.19% ऊपर चढ़ा। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.01% की गिरावट दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.36% ऊपर चढ़ा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज बैकिंग (1.15%), हेल्थकेयर (0.98%), कैपिटल गुड्स (0.95%), मेटल (0.90%), तेल-गैस (0.33%) में बढ़त दर्ज हुई। वहीं रियल्टी (-0.81%), एफएमसीजी (-0.69%), टीईसीके (-0.68%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.42%), आईटी (-0.42%), ऑटो (-0.18%) और पावर (-0.04%) में गिरावट दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख