शेयर मंथन में खोजें

नोएडा टोल ब्रिज (Noida Toll Bridge) के शेयर 16% तक गिरे

नोएडा टोल ब्रिज (Noida Toll Bridge) के शेयर में आज 16% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 2004 के बाद से पहली बार इसके शेयर में इतनी भारी गिरावट आयी है।

बोर्ड द्वारा एग्रीमेंट की शर्तों में बदलाव को मंजूरी देने के एक दिन बाद ये भारी गिरावट देखने को मिली है। बदलाव के तहत के टोल ब्रिज कंपनी अब 31 मार्च 2031 तक टोल वसूल कर पायेगी। हालाँकि शेयरधारकों द्वारा अभी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलना बाकी है। 12 नवंबर 1997 को टोल ब्रिज कंपनी और नोएडा के बीच यह एग्रीमेंट हुआ था। बीएसई में इसका शेयर 32 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 31.50 रुपये पर खुला और जल्दी ही गिरकर 26.70 रुपये पर आ गया। सत्र के अंत में यह 4.55 रुपये या 14.22% की गिरावट के साथ 27.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख