शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई दर (Inflation) बढ़ने से भारतीय बाजार कमजोर

खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। जून में खुदरा महँगाई दर (CPI) पिछले महीने के 5.01% से बढ़ कर 5.40% पर पहुँच गयी है। इसके चलते आज हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स (Sensex) 59 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 27,902 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 18 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 8,442 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मँझोले शेयरों में थोड़ी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.01% की मामूली तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.30% भी ऊपर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.13% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.40% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज मेटल (0.53%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.24%), कैपिटल गुड्स (0.23%), हेल्थकेयर (0.10%), एफएमसीजी (0.05%) और तेल-गैस (0.04%) हरे निशान में हैं। वहीं ऑटो (-0.63%), आईटी (-0.25%), बैकिंग (-0.20%), पावर (-0.18%), टीईसीके (-0.18%) और रियल्टी (-0.06%) कमजोर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख