शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बिक्री की खबर से आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) 20% तक उछला

एनबीएफसी कंपनी (NBFC) आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 20% तक की उछाल के साथ 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स (Fairfax India Holdings) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट (FIH Mauritius Investments) ने आईआईएफएल होल्डिंग्स की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुला प्रस्ताव (Open Offer) रखा है। इसके चलते यह भारी उछाल देखने को मिली है।
आईआईएफएल होल्डिंग्स के प्रमोटर निर्मल जैन हैं। कंपनी ने बताया है कि एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट ने 195 रुपये प्रति शेयर की दर से 8.31 करोड़ शेयर खरीदने का खुला प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्तावित खरीद भाव इस सोमवार के बंद भाव 188 रुपये से 3.7% ऊपर है। बीएसई में यह शेयर आज सुबह 216 रुपये पर खुला और जल्दी ही 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 225.60 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसके बाद इसकी बढ़त थोड़ी हल्की पड़ी है। सुबह करीब 11 बजे यह 17 रुपये या 9% की बढ़त के साथ 205 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख