शेयर मंथन में खोजें

विमानन सेवा समझौते से रैमको सिस्टम (Ramco System) 13% चढ़ा

आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी रैमको सिस्टम (Ramco System) का शेयर आज सुबह के कारोबार में 13% तक उछल गया। रैमको सिस्टम ने कोभाम एविएशन सर्विसेज (Cobham Aviation Services) के साथ तकनीक परिवर्तन के लिए लाखों डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके चलते यह तेजी देखने को मिली है।

कंपनी ने व्यापक इंजीनियरिंग परिवर्तन कार्यक्रम को लागू करने के लिए रक्षा, सरकार और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए विमानन समाधान विशेषज्ञ, कोभाम के साथ कई वर्षों के लिए एक वैश्विक समझौते पर हस्ताक्षर करने की जानकारी दी है। इस समझौते के बाद रैमको की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले विमानों की संख्या 3,000 से अधिक हो जायेगी। बीएसई में इसका शेयर आज सुबह 926 रुपये पर खुला और जल्दी ही 982 रुपये पर पहुँच गया। सुबह करीब 11.30 बजे यह 74 रुपये या 8.44% की बढ़त के साथ 945 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख