शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का शेयर 2% बढ़ा

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का शेयर आज मंगलवार को 2% तक की बढ़त के साथ 3,827 रुपये के स्तर पर पहुँच गया। डॉ. रेड्डीज ने जेनेरिक मेमंटाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (generic memantine hydrochloride tablets) को अमेरिकी बाजार में उतारा है, जिसके चलते आज के कारोबार में इसके शेयर में यह तेजी आयी।

इस दवा का इस्तेमाल अल्जाइमर (Alzheimer) रोग के उपचार के लिए किया जाता है।
डॉ रेड्डीज लैब ने बताया है कि अमेरिकी एफडीए (US FDA) से मंजूरी मिलने के बाद इसने 5 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम के टैबलेट अमेरिकी बाजार में पेश किये हैं। आईएमएस हेल्थ के अनुसार अमेरिका में नमेंडा (Namenda) ब्रांड की गोलियों की बिक्री मई 2015 को समाप्त हुए 12 महीनों में लगभग 1.4 अरब डॉलर थी। बीएसई में आज सुबह इसका शेयर 3,791 रुपये पर खुला और इस खबर के बाद 3827.10 रुपये तक पहुँचा। हालाँकि इसके बाद इसकी बढ़त थोड़ी हल्की हो गयी और फिलहाल इसके शेयर में सामान्य तेजी है। लगभग 12 बजे यह 26 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 3784 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख