शेयर मंथन में खोजें

क्षमता विस्तार की खबरों से जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में तेजी

घरेलू बाजार की संभावनाओं और मांग को देखते हुए जेट एयरवेज (Jet Airways) घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। जेट एयरवेज न सिर्फ बड़े महानगरों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने जा रहा है बल्कि छोटे शहरों को भी अपने इस विस्तार में जोड़ने की योजना बना रहा है।

कंपनी के अनुसार जुलाई और सितम्बर के माह में ही इस योजना को लागू कर दिया जायेगा। कंपनी मुंम्बई-चेन्नई, कोलकाता-बेंगलूरू, मंगलूरू-मुंबई, लखनऊ-भोपाल-इंदौर, भोपाल-हैदराबाद और हैदराबाद-राजमुंद्रा के बीच अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए नयी उड़ाने शुरु करने जा रही है। इन नयी सेवाओं को शुरु करने के अतिरिक्त कंपनी अपनी घरेलू उड़ानों में सीटों की संख्या 63,500 से बढ़ाकर 64,500 भी करने जा रही है। बीएसई में आज सुबह इसका शेयर 341 रुपये पर खुला और इस खबर के बाद जल्दी ही 354 रुपये पर पहुँच गया। लगभग 1.30 बजे यह 12.60 रुपये या 3.72% की बढ़त के साथ 352 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख