शेयर मंथन में खोजें

न्यूक्लियर डील (Nuclear deal) समझौते से तेल कंपनियों के शेयर में उछाल

ईरान और विश्व की 6 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच न्यूक्लियर डील समझौते की खबर के बाद तेल वितरण और तेल खनन की कंपनियों के शेयर में आज 16% तक की तेजी देखने को मिली है।

इस खबर के चलते अबान ऑफशोर (Aban Offshore) के शेयर 43 रुपये या 15.38% की बढ़त के साथ 320 रुपये पर बंद हुए। ईरान अबान ऑफशोर के कुल राजस्व में 35 प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान देता है। जीओएल ऑफशोर (GOL Offshore) 7 रुपये या 13% की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर के साथ 62 रुपये पर पहुँचे। वहीं तेल वितरण कंपनी एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL) और आईओसी (IOC) में भी 3% तक की तेजी देखने के मिली है। हालाँकि इस समझौते से तेल आपूर्ति बढ़ जायेगी जिससे कीमतों में गिरावट आने के आसार हैं। समझौते के बाद ईरान पर लगी पाबंदी में भी खत्म की जा सकती है जिससे तेल निर्यात में तेजी आयेगी और इसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख