शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार में हरियाली, निफ्टी (Nifty) 8,500 के पार

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने पिछले दिन की सुस्ती के बाद आज हफ्ते के तीसरे दिन मजबूती के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।

लगभग 10 बजे सेंसेक्स 190 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 28,123 पर है। एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 47 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 8,501 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.48% की तेजी दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.70% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.47% की तेजी है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.79% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.12%) की गिरावट को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं। कैपिटल गुड्स (0.87%), ऑटो (0.76%), आईटी (0.71%), रियल्टी (0.68%) और टीईसीके (0.61%) ऊपर चल रहे हैं, वहीं मेटल (0.57%), हेल्थकेयर (0.55%), बैकिंग (0.42%), पावर (0.38%), एफएमसीजी (0.24%) और तेल-गैस (0.15%) में भी बढ़त दिखायी दे रही है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख