शेयर मंथन में खोजें

आधुनिक मेटालिक्स (Adhunik Metaliks) के शेयर पर लगा सर्किट

आधुनिक मेटालिक्स (Adhunik Metaliks) का शेयर 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हो गया है। दरअसल आधुनिक मेटालिक्स की सहायक कंपनी उड़ीसा मैग्नीज और मिनरल की तीन खानों के पट्टे की मियाद उड़ीसा सरकार ने करीब 10 साल के लिए बढ़ा दी है।

इसका असर आधुनिक मेटालिक्स के शेयर भाव में देखने को मिला है। यह तीन खाने उड़ीसा के पतमुंडा, ओराहुरी और कुसुमुधी में स्थित है। कंपनी द्वारा तीनों खानों की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज उड़ीसा सरकार को जमा कर दिये गये है। पतमुंडी खान में कंपनी ने खनन का कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं। बीएसई में आज सुबह इसका शेयर 17.85 रुपये पर खुला और 20% की अधिकतम बढ़त के साथ 18.80 के स्तर पर पहुँच गया। यह अंत में ऊपरी सर्किट पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख