शेयर मंथन में खोजें

सम्रग विदेशी निवेश सीमा की मंजूरी से बैकिंग शेयरों में उछाल

मंत्रिमंडल ने आज विदेशी पोर्टफोलिओ निवेश (Foreign Portfolio Investment - FPI) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment - FDI) के लिए एक सम्रग विदेशी निवेश सीमा को मंजूरी दे दी है।

इसके बाद बैकिंग क्षेत्र के शेयरों में 5% तक की उछाल देखने को मिली है। इस बार बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विदेशी पोर्टफोलिओ निवेश (एफपीआई) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के बीच विदेशी निवेश के विभिन्न प्रकार के अंतर को दूर करते हुए उन्हें समग्र रूप में बदलने के लिए प्रस्ताव रखा था।
आज इस खबर के बाद ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित कई बैंको के शेयर भावों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बाजार बंद होने से कुछ समय पहले ऐक्सिस बैंक का शेयर 24.45 रुपये या 4.18% की तेजी के साथ 609 रुपये पर और यस बैंक का शेयर 26 रुपये या 3.21% की तेजी के साथ 830 रुपये पर चल रहे हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 28 रुपये या 4% की बढ़त के साथ 741 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का शेयर 17.30 रुपये या 2% की तेजी के साथ 1114 रुपये पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख