शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) की ब्रिटेन ईकाई में हड़ताल खत्म होने से शेयर 2% उछला

tata steelटाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में आज करीब 2% की बढ़त देखने को मिली। टाटा स्टील की ब्रिटेन ईकाई में मजदूरों से चल रहे विवाद के सुलझने के चलते आज टाटा स्टील के शेयर में यह तेजी आयी है।

कंपनी की ब्रिटेन ईकाई में 22 जून से चल रही हड़ताल के समाप्त होने के साथ ही करीब 35 सालों से चल रहे विवाद का भी अंत हो गया है। ब्रिटेन के पिछले एक दशक के इतिहास में यह सबसे बड़ी मजदूर हड़ताल थी, लेकिन कंपनी के चारों मजदूर संघों द्वारा प्रस्तावित ब्रिटिश स्टील पेंशन स्कीम को स्वीकार कर लेने से विवाद का अंत हो गया है। कंपनी की ब्रिटेन ईकाई में करीब 17,000 कर्मचारी काम करते है।
बीएसई में आज सुबह टाटा स्टील का शेयर 285 रूपये पर खुला और इस खबर के बाद जल्दी ही 286.75 रुपये पर पहुँच गया। हालाँकि बाद में इस शेयर में सामान्य तेजी देखने को मिली। सत्र के अंत में इसका शेयर 0.80 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 281.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख