शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स, निफ्टी नीचे खुलने के बाद थोड़ा सँभले

आज सुबह कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ की। बाजार की नजर इस समय संसद के मानसून सत्र में होने वाली कार्यवाहियों पर भी है। कल संसद के इस सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों में हंगामा हुआ था और कार्यवाही ठप हुई थी। बाजार खुलने के कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में आ गये।
सेंसेक्स 23 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 28,159.42 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 28,071 तक फिसला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) भी 44 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 8,512 पर शुरू हुआ था। लेकिन कुछ ही समय में दोनो सूचकांक हरे निशान में आ गये। करीब 10.00 बजे सेंसेक्स करीब 89 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 28,271.01 पर चल रहा है। निफ्टी भी करीब 21.85 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 8,551.30 अंक पर चल रहा है।
वहीं छोटे-मँझोले शेयरों ने सुबह से बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप 0.48% ऊपर है, और बीएसई स्मॉलकैप भी 0.53% मजबूत चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.36% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.59% की तेजी पर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में हेल्थकेयर (0.99%), तेल-गैस (0.73%), ऑटो (0.43%), एफएमसीजी (0.55%), पावर (0.23%), बैकिंग (0.15%), कैपिटल गुड्स (0.12%), रियल्टी (0.07%) हरे निशान में हैं। दूसरी ओर मेटल (-0.59%), आईटी (-0.57%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.35%), टीईसीके (-0.28%) में गिरावट बनी हुई है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख