शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार नीचे

बुधवार को लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के निराशाजनक वित्तीय नतीजों का असर बाजार पर पड़ा। ऐप्प्ल के शेयर 4.3% गिर कर 125.14 डॉलर पर आ गए, जबकि माइक्रोसॉफट के शेयर 3.7% गिर कर 45.54 डॉलर पर बंद हुए। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस 68 अंक यानी 0.38% गिर कर 17,851 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 5 अंक या 0.24% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,114 के स्तर पर आ गया। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डेक कंपोजिट 36 अंक यानी 0.7% गिर कर 5172 अंक पर आ गया।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में जहाँ 1,791 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं 1,283 कंपनियों के शेयर बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। कल अमेरिकी शेयर बाजार में 6.8 अरब शेयरों का कारोबार हुआ, जो इस महीने की औसत कारोबारी मात्रा से थोड़ा ज्यादा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख