शेयर मंथन में खोजें

खराब वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में हल्की कमजोरी

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का प्रभाव आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह प्रमुख बाजार ने हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन तुरंत ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान में आ गये। सुबह सेंसेक्स 20 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 28,390 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 6 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 8,588 पर शुरुआत की। लेकिन इसके बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में चलने लगे। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 56 अंक या 0.20% गिर कर 28,314 पर चल रहा है। निफ्टी भी 15 अंक या 0.18% गिर कर 8,574 अंक पर चल रहा है।
हालाँकि कल की तरह ही आज फिर छोटे-मँझोले शेयरों की चाल अलग दिख रही है। बीएसई मिडकैप 0.32% ऊपर है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.36% ऊपर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.31% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.71%), हेल्थकयर (0.24%), एफएमसीजी (0.19%), मेटल (0.14%), रियल्टी (0.03%) और तेल-गैस (0.02%) हरे निशान में हैं। दूसरी ओर ऑटो (-0.48%), कैपिटल गुड्स (-0.45%), पावर (-0.24%), टीईसीके (-0.14%), बैकिंग (-0.14%), आईटी (-0.13%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख