शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के अंतिम दिन बाजार फिर लाल, सेंसेक्स (Sensex) 258 अंक नीचे

कंपनियों के अब तक के तिमाही नतीजों से नाखुश निवेशकों ने शुक्रवार को भी बिकवाली पर जोर दिया, जिससे शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद आज फिर कमजोरी रही।

हालाँकि आज सुबह बाजार ने हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन तुरंत ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान में आ गये। सुबह सेंसेक्स 20 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 28,390 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 6 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 8,588 पर शुरुआत की। लेकिन इसके बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में चलने लगे। सेंसेक्स ने आज 28402.64 और निफ्टी ने 8,589.15 के ऊपरी स्तरों को छुआ। दूसरी ओर सेंसेक्स ने 28083.76 और निफ्टी ने 8513.50 के निचले स्तरों को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 258 अंक या 0.91% की गिरावट के साथ 28,112.31 पर बंद हुआ। निफ्टी 68.25 अंक या 0.79% की गिरावट के साथ 8,513.50 के स्तर पर आ गया।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का ही रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.58% की गिरावट दर्ज हुई। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.75% की और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.68% की कमजोरी आयी।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में एफएमसीजी (0.12%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.06%) सिर्फ इन दो क्षेत्रों में मामूली बढ़त देखने को मिली। अन्य सभी क्षेत्र गिरावट के साथ बंद हुए। कैपिटल गुड्स (-1.57%) रियल्टी (-1.32%), मेटल (-1.27%), बैकिंग (-1.20%), ऑटो (-1.13%) पावर (-1.04%), तेल-गैस (-0.86%), टीईसीके (-0.76%), आईटी (-0.59%), हेल्थकेयर (-0.34%) कमजोर बंद हुए।
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख