शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को डॉव जोंस 0.9% नीचे, हफ्ते में 2.9% फिसला

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिर कर बंद हुआ और महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया।

अमेरिकी कंपनियों के अब तक के तिमाही नतीजे और भविष्य के अनुमान निवेशकों के लिए निराशाजनक रहे हैं, जिससे बिकवाली का दवाब बना हुआ है। पिछले दिनों बड़ी अमेरिकी कंपनियों, जैसे ऐप्पल, कैटरपिलर, आईबीएम के वित्तीय प्रदर्शन से निवेशक नाखुश हैं, जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है। हालाँकि शुक्रवार को अमेजन के नतीजे मजबूत रहे, लेकिन इससे निवेशकों का उत्साह नहीं लौट पाया।
इसके अलावा चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन के संकेतों से भी निवेशकों में चिंता है। चीन में उत्पादन गतिविधियों में धीमेपन से वैश्विक बाजारों में कमोडिटी भावों में भी मंदी है। शुक्रवार को सोने और कच्चे तेल में कमजोरी बढ़ती नजर आयी।
शुक्रवार के कारोबार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 163 अंक यानी 0.92% गिर कर 17,569 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 22.50 अंक या 1.07% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,079 के स्तर पर आ गया। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58 अंक यानी 1.12% गिर कर 5089 अंक पर आ गया।
बीते पूरे हफ्ते के दौरान डॉव जोंस में 2.9%, एसऐंडपी 500 में 2.2% और नैस्डैक कंपोजिट में 2.3% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख