शेयर मंथन में खोजें

अच्छे वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार में हरियाली

पिछले पाँच दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार के संभलने का असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। सुबह सेंसेक्स 81 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 27,540 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 28 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 8,363 पर कारोबार की शुरुआत की। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह लगभग 10.45 बजे सेंसेक्स 96 अंक या 0.35% बढ़त के साथ 27,555 पर चल रहा है। निफ्टी भी 23 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 8,360 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों ने भी बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.59% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.82% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.57% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.03% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। बीएसई में आईटी (1.20%), टीईसीके (0.84%), ऑटो (0.62%), कैपिटल गुड्स (0.58%), बैकिंग (0.32%), तेल-गैस (0.29%), रियल्टी (0.23%), पावर (0.17%), हेल्थकयर (0.05%), मेटल (0.02%) हरे निशान में हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.86%) और एफएमसीजी (-0.29%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख