शेयर मंथन में खोजें

वायदा निपटान के दिन गुरुवार को बाजार मजबूत, निफ्टी 8422 पर बंद

अच्छे वैश्विक संकेतों और भारतीय कंपनियों के संतोषजनक तिमाही नतीजों का सकारात्मक प्रभाव आज दोनों भारतीय प्रमुख सूचकांकों पर देखने को मिला और वायदा कारोबार में जुलाई सीरीज के अंतिम दिन मजबूती नजर आयी।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। सुबह सेंसेक्स 122 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 27,685 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 42 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 8,417 पर कारोबार की शुरुआत की। दिन के कारोबार में ज्यादातर समय बाजार हरे निशान में चला। सेंसेक्स ने 27,854 और निफ्टी ने 8,459 के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में सेंसेक्स 142 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 27,705.35 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 47 अंक या 0.56% बढ़ कर 8,422 अंक पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी बढ़त का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.90% की बढ़त रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.82% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.21% की बढ़त दर्ज हुई।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। बीएसई में रियल्टी (3.48%), एफएमसीजी (2.74%), पावर (1.14%), हेल्थकेयर (0.77%), बैकिंग (0.58%), तेल-गैस (0.30%), ऑटो (0.27%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.17%) बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी (-0.77%), टीईसीके (-0.54%), कैपिटल गुड्स (-0.24%) और मेटल (-0.19%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख