शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, छोटे-मँझोले शेयरों में दिखी बढ़त

आज भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। आरबीआई द्वारा ब्याज दरों मे कोई कटौती नहीं करने के कारण आज बाजार में हल्की कमजोरी रही। हालाँकि एक बड़ा वर्ग पहले से ही यह मान कर चल रहा था कि आरबीआई ब्याज दरों में बदलाव करने नहीं जा रहा है। आज सुबह दोनों प्रमुख सूचकांकों कारोबार की शुरुआत हरे निशान से की, लेकिन कुछ ही देर में दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये और फिर लगातार लाल निशान में ही रहे। सुबह सेंसेक्स 38 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 28,225 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 21 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 8,564 पर कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गये। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,866 के न्यूनतम स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी ने 8,448 के न्यूनतम स्तर को छुआ। अंत में सेंसेक्स 115 अंक या 0.41% गिर कर 28,072 पर बंद हुआ और निफ्टी 26 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 8,517 पर बंद हुआ।
लेकिन आज छोटे-मँझोले शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 1.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की बढ़त रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.43% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.17% की बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो एत मिला-जुला रुख रहा। जहाँ बीएसई में मेटल (2.69%), ऑटो (1%), बैकिंग (0.47%), हेल्थकयर (0.06%), पावर (0.05%) हरे निशान में रहे तो वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.77%), तेल-गैस (-0.69%), टीईसीके (-0.65%), आईटी (-0.59%), कैपिटल गुड्स (-0.35%), एफएमसीजी (-0.38%) रियल्टी (-0.18%) गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 4 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख