शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को भी लाल निशान में रहा अमेरिकी बाजार,आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख

अमेरिकी बाजार में गिरावट का रुख मंगलवार को भी जारी रहा।

मंगलवार के कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक गिर कर बंद हुए तो वहीं आज सुबह से ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 48 अंक यानी 0.27% गिर कर 17,551 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट का रुख रहा। यह 5 अंक या 0.22% गिर कर 2,093 पर बंद हुआ। नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.19% गिर कर 5,106 पर आ गया। आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख बना हुआ है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 162 अंक या 0.79% की बढ़त के साथ 20,683 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 0.37% की बढ़त बनाये हुए है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम् (Straits Times) 6 अंक या 0.13% नीचे चल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 14 अंक या 0.36% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 5 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख