शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 225 अंक ऊपर

रियल्टी, मेटल, टीईसीके क्षोत्रों मे आयी तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है।

आज दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक हरे निशान में खुले। सुबह सेंसेक्स 60 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 28,138 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 31 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 8,548 पर कारोबार की शुरुआत की। सुबह के कारोंबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बना रखी है। सुबह लगभग 10 बजे सेंसेक्स 225 अंक या 0.81% की बढ़त के साथ 28,292 पर चल रहा है। वहीं निफ्टी भी 60 अंक या 0.70% की बढ़त के साथ 8,572 पर चल रहा है। छोटे-मँझोले शेयरों ने भी आज सुबह से बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 1.03% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 1.12% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.01% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.33% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो आज सभी क्षेत्र बढ़त बनाये हुए हैं। बीएसई में रियल्टी (2.27%), मेटल (1.73), टीईसीके (1.25%), आईटी (1.11%), एफएमसीजी (1.09%), हेल्थकयर (0.91%), पावर (0.85%), तेल-गैस (0.77%), बैकिंग (0.53%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.50%) ऑटो (0.46%), कैपिटल गुड्स (0.41%) बढ़त बनाये हुए हैं। (शेयर मंथन, 5 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख