शेयर मंथन में खोजें

बाजार मे लौटी मजबूती, सेंसेक्स 151 अंक ऊपर

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों और बड़ी कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन का असर आज शेयर बाजार के कारोबार में देखने को मिला। आज दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक हरे निशान में खुले। सुबह सेंसेक्स 60 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 28,138 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 31 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 8,548 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर दोनों सूचकांकों ने सारे समय बढ़त बनाये रखी। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,316 के उच्चतम स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी ने 8,592 के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151 अंक या 0.54% बढ़ कर 28,223 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 51 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 8,568 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.96% की बढ़त रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.86% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.94% की बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रवार देखें तो आज ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना रहा। रियल्टी (3.31%), आईटी (1.78%), टीईसीके (1.53%), एफएमसीजी (1.41%), ऑटो (1.03%), बैकिंग (0.99%), पावर (0.85%), कैपिटल गुड्स (0.54%), तेल-गैस (0.16%) बढ़त के साथ बंद हुए सिर्फ हेल्थकेयर (-0.33%), मेटल (-0.04%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.03%) लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 5 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख