शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 28000 के पार

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे रंग में कारोबार की शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह 9.50 बजे फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक या 0.47% की मजबूती के साथ 28,008 पर चल रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 39 अंक या 0.46% के साथ 8,516 पर चल रहा है।
सुबह सेंसेक्स 71 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 27,949 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 29 अंक या 0.34% की बढ़त के साथ 8,506 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में तो दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांकों में हल्की मजबूती देखी जा रही है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी बढ़त बना रखी है। बीएसई मिडकैप में 0.63% की मजबूती है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.95% की तेजी दिखा रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.69% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.02% की बढ़त है।
क्षेत्रवार देखें तो आज शुरुआती कारोबार में सारे क्षेत्रों में बढ़त का रुख बना हुआ है। बीएसई में आईटी (2.04%), टीईसीके (1.67%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (1.58%), कैपिटल गुड्स (0.50%), तेल-गैस (0.46%), ऑटो (0.41%), हेल्थकयर (0.35%), एफएमसीजी (0.31%), रियल्टी (0.31%), बैकिंग (0.06%), मेटल (0.05%), पावर (0.04%) हरे निशान में हैं
(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख