शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला के शेयर रखे रहें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सिप्ला (Cipla) के शेयरों को रखे रहने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयरों के लक्ष्य को 650 रुपये से बढ़ाकर 710 रुपये कर दिया है। कंपनी के शेयर का पिछला बंद भाव 702 रुपये था।
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में सिप्ला का मुनाफा साल दर साल आधार पर 121% बढ़ कर 650.6 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से ज्यादा है। आने वाले समय में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर बने रहने की उम्मीद है। सिप्ला की कुल आय में फॉर्मुलेशन निर्यात की हिस्सेदारी 48% है। निर्यात में बढ़ोतरी के लिए कंपनी ने हाल में कई कदम उठाये हैं। कंपनी ने अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित नये बाजारों पर फोकस बढ़ाने की योजना बनायी है। इसके मद्देनजर कंपनी ने हाल में अफ्रीका और कुछ दूसरे देशों में नये अधिग्रहण किये हैं।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2016-17 के दौरान कंपनी की बिक्री में 25.3% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ोतरी होगी। इससे कंपनी आगे भी अच्छा मुनाफा बनाने में कामयाब रहेगी। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2015)


स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख