शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार हल्की कमजोरी

खराब वैश्विक संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में जारी गिरावट के कारण आज सुबह दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक मामूली कमजोरी के साथ सपाट होकर चल रहे हैं। सुबह सेंसेक्स ने 27 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 27,959 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की, लेकिन एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 24 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 8471 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक मामूली गिरावट के साथ सपाट होकर चल रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 49 अंक या 0.18% गिर कर में 27,882 पर चल रहा है। तो वहीं निफ्टी भी 23 अंक या 0.27% गिर कर 8,472 अंक पर चल रहा है। आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट की रुख बना हुआ है। बीएसई मिडकैप 0.22% की गिरावट है और बीएसई स्मॉलकैप 0.57% नीचे चल रहा है। इसी प्राकर एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.26% और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.68% की गिरावट है। क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में सिर्फ हेल्थकयर (1.64%) एफएमसीजी (0.56%) हरे निशान में हैं। दूसरी ओर मेटल (-1.72%), रियल्टी (-1.50%), आईटी (-1.35%), टीईसीके (-1.16%), पावर (-1.04%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-0.82%), कैपिटल गुड्स (-0.49%), बैकिंग (-0.45%), ऑटो (-0.43%), तेल-गैस (-0.37%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख