शेयर मंथन में खोजें

गिर कर बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 8400 के नीचे

चीन में जारी आर्थिक संकट और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये का दवाब भारतीय शेयर बाजार पर बना हुआ है। आज सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ और निफ्टी ने मामूली गिरावट का साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह सेंसेक्स ने 27 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 27,959 के स्तर पर खुला तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 24 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 8471 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक मामूली गिरावट के साथ सपाट होकर चल रहे थे, लेकिन बाद में बाजार में गिरावट शुरू हो गयी जो सत्र के समाप्त होनें तक जारी रही। सत्र के अंत में सेंसेक्स 323.82 अंक या 1.16% गिर कर में 27,607 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी भी 122 अंक या 1.44% गिर कर 8,373 अंक बंद हुआ।

आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट की ही रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप -2% और बीएसई स्मॉलकैप -2.01% गिर कर बंद हुए। इसी प्राकर एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में -1.74% और सीएनएक्स स्मॉलकैप -2.94% की गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में सिर्फ एफएमसीजी (1.34%) हेल्थकयर (0.38%) हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं रियल्टी (-4.13%), मेटल (-2.39%), बैकिंग (-2.33%), आईटी (-2.27%) टीईसीके (-2.12%), पावर (-1.84%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (-1.83%), कैपिटल गुड्स (-1.82%), ऑटो (-1.81%), तेल-गैस (-1.76%) में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख