शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, छोटे-मँझोले शेयर रहे सपाट

भारतीय शेयर बाजार आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजर ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन शुरुआत से ही बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। दोपहर 1 बजे सेंसेकस गिर कर लाल निशान में आ गया और फिर पूरे दिन लाल निशान में ही चला और अंत में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में ही बंद हुए।

बीएसई में सेंसेक्स आज 175 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 26,904 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 48 अंक या 0.59% गिर कर 8,129 अंक पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स 163 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 27,242 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने भी 42 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 8,231 पर कारोबार की शुरुआत की।

आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,305 के उच्चतम स्तर को और 26,866 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 8,244 के उच्चतम और 8,128 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप 0.01% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.09% गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप सपाट स्थिति में बंद हुआ।

क्षेत्रवार देखें तो आज क्षेत्रों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई में मेटल (1.38%), पावर (0.95%), कैपिटल गुड्स (0.36%), ऑटो (0.23%), तेल-गैस (0.21%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.17%), बैकिंग (0.07%) हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं आईटी (-2.08%), टीईसीके (-1.87%), हेल्थकेयर (-0.96%), एफएमसीजी (-0.77%), रियल्टी (-0.36%) गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख