शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार सत्र के मध्य तक हरे निशान में रहा, मगर बाद में लाल निशान में फिसल गया। अंत में यह निचले स्तरों से थोड़ा सँभला और मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) आज दिन के ऊपरी स्तर 27,445 और निचले स्तर 27,191 के बीच झूलने के बाद अंत में 19 अंक या 0.07% की मामूली गिरावट पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 8294 के ऊपरी स्तर से 8,217 तक गिरने के बाद अंत में 10 अंक या 0.12% के नुकसान के साथ 8252 पर बंद हुआ।

- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी लाल निशान में बंद
- बीएसई मिडकैप 0.15% गिरा, बीएसई स्मॉलकैप में 0.37% कमजोरी
- एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.16% नीचे, सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.52% फिसला
- सेंसेक्स के दिग्गजों में वेदांत (3.75%), बजाज ऑटो (3.28%), भारती एयरटेल (2.70%) उछले
- टाटा स्टील (1.66%), एनटीपीसी (1.64%), हिंडाल्को (1.30%) भी मजबूत
- डॉ. रेड्डीज (-3.30%), गेल (-2.10%), एसबीआई (-1.87%) सबसे ज्यादा गिरे
- बीएचईल (-1.77%), एलऐंडटी (-1.44%), सन फार्मा (-1.43%) में भी कमजोरी

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख