शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को भी गिरा बाजार, निफ्टी (Nifty) 8112 पर बंद

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुबह हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की थी, मगर इसके बाद पूरे दिन यह नीचे की ओर ही फिसलता रहा।

आज अक्टूबर सीरीज का अंतिम दिन था और निफ्टी (Nifty) का निपटान (सेट्लमेंट) 8112 पर हुआ। निफ्टी (Nifty) 8,098 तक फिसलने के बाद अंत में 59 अंक या 0.73% के नुकसान के साथ 8,112 पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 27,000 के नीचे आ गया। यह 202 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 26,838 पर बंद हुआ। इसका दिन का निचला स्तर 26,794 का रहा।

- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक भी लाल निशान में
- बीएसई मिडकैप 0.44% गिरा, बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% नुकसान
- एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.41% नीचे, सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.65% कमजोर
- सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 22 शेयर कमजोर रहे
- बीएचईएल (-4.38%), ऐक्सिस बैंक (-2.81%), सन फार्मा (-2.36%) सबसे ज्यादा कमजोर
- कोल इंडिया (-2.30%), एसबीआई (-2.02%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.94%) भी गिरे
- डॉ. रेड्डीज (2.59%), वेदांत (1.71%), टाटा मोटर्स (1.36%) मजबूत रहे
- ल्युपिन (0.53%), रिलायंस (0.46%), बजाज ऑटो (0.25%) भी हरे निशान में
- बीएसई पावर सूचकांक 1.11%, बैंकिंग सूचकांक 1.10%, कैपिटल गुड्स 1.09% गिरे
- एफएमसीजी में 0.98%, मेटल में 0.85%, तेल-गैस में 0.82% कमजोरी
- कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.39% की बढ़त, ऑटो सूचकांक सपाट

(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख