शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) सपाट

नवंबर सीरीज के पहले दिन भारतीय बाजार ने ठंडी शुरुआत की है और बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में लगभग सपाट नजर आ रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद भाव 26,838 की तुलना में आज सुबह 26,878 पर खुला और तुरंत ही एक झटके में लाल निशान में फिसल कर 26,800 के नीचे भी चला गया। मगर इसके बाद यह शुरुआती मिनटों में हरे निशान में लेकिन सपाट रुझान के साथ चल रहा है। लगभग आधे घंटे के कारोबार के बाद यह बिल्कुल सपाट 26,836 पर है। एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी कल के बंद स्तर 8,112 की तुलना में आज 8124 पर खुलने के बाद कुछ पलों के लिए 8100 के नीचे गया, मगर फिलहाल वापस हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट चल रहा है। अभी यह केवल 1 अंक की बढ़त के साथ 8,113 पर है।

- सेंसेक्स निफ्टी शुरुआती कारोबार में सपाट
- छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांक हरे निशान में
- सेंसेक्स में वेदांत, ओएनजीसी, बीएचईएल सबसे कमजोर
- टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इन्फोसिस में भी गिरावट
- डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक में मजबूती
- सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई भी बढ़त के साथ

(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख