शेयर मंथन में खोजें

अच्छी शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक नीचे बंद

भारतीय शेयर बाजार आज अपनी शुरुआती मजबूती कायम रख पाने में नाकाम रहा और कारोबार समाप्त होते-होते लाल निशान में आ गया।

- सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक या 0.14% गिर कर 26,553 पर बंद
- एशियाई बाजारों में तेजी के बीच सुबह मजबूत खुला था भारतीय बाजार
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 26,800 तक चढ़ा
- सेंसेक्स का दिन का निचला स्तर 26,519 का
- निफ्टी (Nifty) भी 21 अंक या 0.25% गिर कर 8,040 पर
- निफ्टी का ऊपरी स्तर 8,116, निचला स्तर 8,027 का
- नकद श्रेणी में एफआईआई (FII) की केवल 33 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी
- घरेलू वित्तीय संस्थाओं (DII) ने की 75 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली
- मँझोले शेयरों का सूचकांक बीएसई मिडकैप 0.19% ऊपर बंद
- सीएनएक्स मिडकैप केवल 0.05% की मामूली बढ़त के साथ बंद
- बीएसई स्मॉलकैप 0.33% नीचे रहा
- सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.15% की हल्की गिरावट
- सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 2.06% नीचे
- गेल में 1.92%, सन फार्मा में 1.84% और रिलायंस में 1.48% कमजोरी
- सेंसेक्स में टाटा मोटर्स 6.02% की बढ़त के साथ सबसे तेज
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.71% और कोल इंडिया में 1.40% की मजबूती

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख