शेयर मंथन में खोजें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखायी तेजी

आज सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ शुरुआत की। पेरिस में हुए आतंकी हमतों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत अच्छे नहीं दिख रहे थे।

इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा, जब कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद भाव 25,610 के मुकाबले आज पहले घंटे में 25,451 के निचले स्तर तक फिसल गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सुबह के कारोबार में 7,714 तक फिसला, लेकिन यही पूरे दिन के लिए इसका निचला स्तर बन गया। इसके बाद बाजार संभला और पूरे दिन मजबूती बनी रही। एक तरफ जहाँ बीएसई सेंसेक्स दोपहर करीब तीन बजे 25,866 के ऊपरी स्तर तक पहुँच गया, वहीं निफ्टी 50 भी संभलने के बाद दिन के उच्चतम स्तर 7,839 तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 149.57 अंकों या 0.58% की बढ़त के साथ 25,760.10 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 44.35 अंकों या 0.57% की बढ़त के साथ 7,806.60 पर बंद हुआ।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की खास बातें :

- बीएसई सेंसेक्स 149.57 की बढत के साथ 25,760.10 पर बंद
- शुरुआत में गिरने के बाद सेंसेक्स ने छुआ 25,866 के ऊपरी स्तर को
- निफ्टी 50 भी 44.35 अंकों की बढ़त के साथ 7,806 पर हुआ बंद
- निफ्टी 50 का दिन का उच्चतम स्तर रहा 7839 का
- बीएसई के स्मॉल कैप और मिडकैप सूचकांक भी हुए मजबूत
- बीएसई मिडकैप 23.83 अंकों की बढ़त के साथ 10,677.31 पर बंद
- बीएसई स्मालकैप शेयर 56 अंकों की बढ़त के साथ 11,181.44 पर बंद
- एफएमसीजी, बैंकिंग, हेल्थकेयर, ऑटो और कैपिटल गुड़्स क्षेत्रों में रही मजबूती
- आईटी और टीईसीके सूचकांक रहे कमजोर
- गेल, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, एसबीआई, वेदांत में 2-5% की तेजी
- कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टाटा मोटर्स और ऐक्सिस बैंक सबसे कमजोर
- सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में रही बढ़त
- निफ्टी 50 के 33 शेयर चढ़े, 17 शेयर रहे कमजोर

(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख