शेयर मंथन में खोजें

बुधवार की मंदी के बाद आज सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा तेज

बुधवार को भारतीय बाजार में आयी तीखी गिरावट के बाद आज बाजार वापस संभल गया है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने आज बाजार खुलने पर मजबूती के साथ ही शुरुआत की।

बुधवार को 335 अंक की गिरावट झेलने वाले सेंसेक्स ने आज दोपहर करीब एक बजे 300 अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। निफ्टी 50 में भी 1% से ज्यादा की मजबूती आ गयी है और यह 7800 से ठीक-ठाक ऊपर आ गया है। मँझोले और छोटे शेयरों के सूचकांक भी तेजी का रुझान दिखा रहे हैं।
आज बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। सबसे ज्यादा मजबूती आईटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और एफएमसीजी में आयी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से चार-पाँच शेयरों में ही लाल निशान दिख रहा है। सबसे ज्यादा मजबूती बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, रिलायंस और इन्फोसिस में है, जिनके शेयर 2% से 3.5% तक मजबूत हुए हैं। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगने की खबर के मद्देनजर दबाव है। साथ ही सन फार्मा के शेयर में भी कुछ कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख