शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) की 359 अंक की छलांग

बुधवार को तीखी गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार ने आज जबरदस्त छलांग लगायी। छोटे और मँझोले शेयरों के भाव भी चढ़े। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 359.40 अंक या 1.41% की मजबूती के साथ 25841.92 पर रहा। एनएसई में निफ्टी 50 भी दिन भर बढ़त के साथ चलने के बाद 7842.75 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 110.95 अंक या 1.43% की मजबूती दर्ज हुई। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.20% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.30% की बढ़त दर्ज की गयी। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 ने 0.98% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने 1.22% की तेजी दिखायी।
बाजार दिन भर हरे निशान में कुलांचे मारता रहा। हेल्थकेयर क्षेत्र को छोड़ कर बाकी सारे क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली। डॉ. रेड्डीज पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों के बाद इसके साथ-साथ दवा क्षेत्र की एक अन्य दिग्गज कंपनी सन फार्मा का शेयर भी दबाव में आ गया। डॉ. रेड्डीज के शेयर में 2.63% की गिरावट आयी और सन फार्मा का शेयर भाव भी 1.46% नीचे आ गया। मगर अन्य सभी क्षेत्रों के सूचकांक मजबूत हुए। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो 3.33%, वेदांत 2.80%, एचडीएफसी 2.78%, इन्फोसिस 2.69%, मारुति 2.60%, गेल 2.41%, रिलायंस 2.39% और हिंडाल्को 2.35% चढ़ कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख