शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को बाजार की सुस्त शुरुआत, दायरे में कारोबार

नये हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर खुला जरूर, लेकिन जल्दी ही लाल निशान में आ गया। फिलहाल बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 11 अंकों की गिरावट और निफ्टी (Nifty) 2 अंकों की मामूली बढ़त पर चल रहा है। इस हफ्ते संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इसके अलावा नवंबर वायदा एक्सपायरी भी बाजार की चाल तय करेगी। निवेशकों की नजरें दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित बदलाव पर भी टिकी हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प (HeroMoto Corp) 2.33%, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 1.72%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 1.29%, भेल (BHEL) 1.28% की तेजी दिखा रहे हैं। हिंडाल्को (Hindalco) करीब -3%, वेदांता (Vedanta Ltd) -2.25%, सिप्ला (Cipla) -1.63%, आईटीसी (ITC) -1.55% की गिरावट पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख