शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स (Sensex) 291 अंक चढ़ा

सोमवार को 20 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद होने के बाद आज मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा।

शेयर बाजार में दिन भर तेजी बनी रही। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 291.47 अंक (1.21%) की बढ़त के साथ 24,479.84 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई के निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 84.10 अंक (1.14%) की बढ़त दर्ज हुई और यह 7435.10 पर बंद हुआ। साथ ही कल बड़ी गिरावट दर्ज करने वाले छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी आज मजबूती रही। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 1.43% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.88% की मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 1.75% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.74% की मजबूती रही।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स में 5.90%, ऐक्सिस बैंक में 5.23%, टाटा मोटर्स में 3.71%, एलऐंडटी में 3.68%, भारती एयरटेल में 3.26% और आईसीआईसीआई बैंक में 2.74% की मजबूती रही। एनएसई के 50 दिग्गज शेयरों में से 38 हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख