शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला कारोबार

सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार अच्छी मजबूती के साथ खुले, लेकिन बाद में उपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी गयी। दिन के कारोबार के दौरान डॉव जोंस (Dow Jones) ने 200 अंकों की तेजी गँवा दी और अंत में अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.94 अंक यानी 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 16,016.02 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.47 अंक या 0.26% गिरावट के साथ 4,476.95 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) लगभग सपाट रह कर केवल 1 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 1,881.33 पर बंद हुआ।
गुरुवार को रोजगार और तेल भंडार संबंधी आँकड़े जारी होंगे, जिन पर बाजार की नजर टिकी रहेगी। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख