शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट

एशियाई बाजारों की शुरुआत ठंडी हुई है। हालाँकि चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में मामूली खरीदारी लौटती दिखी, लेकिन यह टिक नहीं पायी।

फिलहाल सभी एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में सबसे ज्यादा करीब 4% की गिरावट आयी है। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) 3% से ज्यादा फिसल गया है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 2.65% से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) भी करीब 3% की गिरावट पर चल रहा है। चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) भी 1.30% से ज्यादा फिसल गया है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में भी 2% से ज्यादा कमजोरी है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख