शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 135 अंक चढ़ा

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बाद गुरुवार 04 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार भी तेजी के साथ खुला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,223.32 की तुलना में आज 24,386.45 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 135.59 अंक (0.56%) की तेजी के साथ 24,358.91 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.65 अंक (0.67%) की मजबूती के साथ 7,411.45 पर है। 
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी है। बीएसई मिडकैप 0.41% और बीएसई स्मॉल कैप 0.51% की मजबूती के साथ चल रहे हैं। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.95% की तेजी है। 
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी 2.91%, एलऐंडटी 2.57%, एशियन पेंट्स 1.92%, अदाणी पोर्ट्स 1.52%, एचडीएफसी 1.27% और इन्फोसिस 1.12% की मजबूती के साथ चल रहे हैं। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी 2.80%, गेल 1.66%, ल्युपिन 1.57%, सिप्ला 1.39% और टाटा स्टील 1.27% की मजबूती पर हैं। वहीं ऐक्सिस बैंक में 0.43% की हल्की कमजोरी आयी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 36 शेयर बढ़त पर हैं और 3 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख