शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 115 अंक चढ़ा, निफ्टी 7400 के ऊपर बंद

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 115.11 अंक (0.48%) की मजबूती आयी और यह 24,338.43 पर बंद हुआ। हालाँकि दिन के कारोबार में सेंसेक्स 24,514.01 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 24,224.74 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 42.20 अंक (0.57%) चढ़ कर 7404 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,457.05 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,365.95 रहा।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.75% की गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18% हल्की कमजोरी रही, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 ने 1.00% की कमजोरी दर्ज की।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी 3.28%,एशियन पेंट्स 2.93%,एलऐंडटी 2.58%, अदाणी पोर्ट्स 2.24%, इन्फोसिस 1.88% और टाटा मोटर्स 1.88% चढ़ कर हरे निशान पर रहे। दूसरी ओर ल्युपिन 2.80%,एनटीपीसी 2.14%, सिप्ला 1.98%, एसबीआई 1.81%, बजाज ऑटो 1.62% और गेल में 1.07% की गिरावट रही। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में 36 हरे निशान पर रहे, जबकि 14 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख