शेयर मंथन में खोजें

बाजार में दायरे में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स (Sensex) 32 अंक नीचे

गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत में थोड़ी हरियाली दिखायी, मगर इसके बाद कमजोर होता दिखा।

हालाँकि शुरुआती करीब दो घंटों के कारोबार में यह एक दायरे के अंदर ही ऊपर-नीचे हो रहा है, क्योंकि निचले स्तरों से भी इसने सँभलने की कोशिश की है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 22,951.83 की तुलना में आज 23,060.39 पर खुला। फिलहाल करीब 11.10 बजे सेंसेक्स 32 अंक (0.14%) की हल्की गिरावट के साथ 22,920 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10 अंक (0.15%) की हल्की कमजोरी के साथ 6,966 पर है। 

मगर छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में आज भी काफी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में इस समय 1.73% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.35% की जोरदार गिरावट है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.85% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.79% की कमजोरी आयी है।
सेंसेक्स के गिरने वाले दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 9.85%, ओएनजीसी में 3.65%, टाटा स्टील में 3.62%, गेल में 3.55%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.11% और अदाणी पोर्ट्स में 2.73% की गिरावट दिख रही है। दूसरी ओर टाटा मोटर्स में 5.39%, ऐक्सिस बैंक में 1.75%, एनटीपीसी में 1.69%, एचडीएफसी में 1.69%, टीसीएस में 1.27% और भारती एयरटेल में 1.15% की मजबूती है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर हैं और 28 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख