शेयर मंथन में खोजें

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 568 अंक चढ़ा

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 568.00 अंक (2.47%) चढ़ कर 23,554.12 पर बंद हुआ। हालाँकि दिन के कारोबार में सेंसेक्स 23622.64 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 23197.67 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 182.00 अंक (2.61%) की बढ़त के साथ 7,162.95 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,182.80 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,056.80 रहा।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई मिडकैप में 3.47% और बीएसई स्मॉल कैप में 3.35% की मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 3.75% और निफ्टी स्मॉल 100 में 4.09% की तेजी आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 13.01%, एलऐंडटी में 9.06%, एसबीआई में 7.94%, अदाणी पोर्ट्स में 7.02%, ऐक्सिस बैंक में 6.83% और कोल इंडिया में 6.71% की मजबूती रही। दूसरी ओर भारतीय एयरटेल में 2.03%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.73% और एचडीएफसी में 0.13 की गिरावट रही। वहीं सन फार्मा में 0.07%, एचडीएफसी बैंक में 0.09% और एशियन पेंट्स में 0.19% की मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 45 शेयर लाल निशान पर रहे और केवल 4 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख