शेयर मंथन में खोजें

हिंद लीवर में खरीद की सलाह : एसएमसी ग्लोबल

एसएमसी ग्लोबल ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर के लिए 780-790 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसका लक्ष्य भाव 840-850 रुपये रखा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 750 रुपये का होना चाहिए।
बीएसई में शुक्रवार 12 फरवरी को हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 812.60 रुपये पर बंद हुए। 27 जनवरी 2015 को इसके शेयर पिछले 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर 766.40 रुपये पर रहे थे जबकि इसका 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर 9 मार्च 2015 को 981 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिन का exponential moving average (ईएमए) वर्तमान में 828.06 रुपये पर चल रहा है। एफएमसीजी सेक्टर का शेयर होने के नाते, दूसरे सेक्टरों में भारी कमजोरी के बावजूद यह सकारात्मक नोट पर बना हुआ है। कंपनी के शेयर सकारात्मक नोट पर बंद होने से यह साफ है कि यह शेयर कंसोलिडेशन जोन में कारोबार कर रहा है जिससे आने वाले समय में बाजार में होने वाली रिकवरी से कंपनी के शेयर को बढ़त मिलेगी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख